चांडिल में जंगली हाथियों का कहर, दीवार तोड़कर महिला को किया घायल

Seraikela Elephant Attack: चांडिल के मैसाड़ा गांव में जंगली हाथियों का कहर देखने को मिला. एक मकान की दीवार गिरने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट 

Seraikela Elephant Attack: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल वन क्षेत्र के मैसाड़ा गांव में बीते मंगलवार देर रात 12 जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों द्वारा एक घर की दीवार तोड़ देने से मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. 

तीन दिनों से गांव के आसपास घूम रहा हाथियों का झुंड 

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से 12 जंगली हाथियों का झुंड मैसाड़ा गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार घूम रहा है और ग्रामीणों के घरों को निशाना बना रहा है. मंगलवार देर रात भोजन और पानी की तलाश में गांव पहुंचे हाथियों ने एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त कर दिया. दीवार गिरने से घर में सो रही वृद्ध महिला मलबे के नीचे दब गई. परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा. 

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप 

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हाथी-मानव संघर्ष की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सूचना देने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी और कर्मी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे. इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है. इधर, वन विभाग ने हाथियों को गांव से दूर रखने के लिए ग्रामीणों के बीच पटाखों को बांटा है. विभागीय टीम भी हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है. हाथियों के लगातार गांव में डटे रहने से ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं.

ग्रामीणों की मांग 

घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को उचित मुआवजा, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और हाथियों के गांव में प्रवेश रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है. वहीं वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >