सरायकेला-खरसावां: ट्रक ड्राइवर की रास्ते में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

Seraikela Kharsawan News : सरायकेला-खरसावां के चौका थाना क्षेत्र में सफर के दौरान एक ट्रक चालक की तबीयत अचानक बिगड़ गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News : सरायकेला -खरसावां जिला अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित दिनाई गांव के पास जिओ पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक ट्रक ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक की पहचान तमिलनाडु के सेलम जिले निवासी विजयकुमार एस के रूप में हुई है.

चालक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

जानकारी के अनुसार ट्रक तमिलनाडु से हजारीबाग जा रहा था. सोमवार को दिनाई गांव के पास जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही ड्राइवर विजयकुमार एस की तबीयत अचानक बिगड़ गई. घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को तत्काल इलाज के लिए चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया.

जांच के बाद चालक को मृत घोषित किया गया 

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव ट्रक के खलासी को सौंप दिया गया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा 

मृतक विजय कुमार एस तमिलनाडु के सेलम जिले के थम्ममपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोक्कन काडु गांव के निवासी थे. घटना के बाद परिवहन कर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है. चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि चालक की मौत किन कारणों से हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में कलियुगी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर ली पिता की जान 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले कई दिनों तक बारिश के आसार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >