सरायकेला में पिकअप वैन और ऑटो में टक्कर, एक घायल

Saraikela Accident: झारखंड के सरायकेला में दुगनी पुलिस लाइन के पास पिकअप वैन की टक्कर से ऑटो पलट गया. हादसे में चालक मुकेश दास गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

Saraikela News: सरायकेला कांड्रा मार्ग पर दुगनी पुलिस लाइन के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो पलट गया.घटना में ऑटो चालक मुकेश दास (35) गंभीर रूप से घायल हो गया.वहीं ऑटो को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार ही गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल ऑटो चालक को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है.घटना बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे की है.

पिकअप वैन ने पीछे से मारी टक्कर

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मुकेश दास अपना ऑटो लेकर सरायकेला की ओर आ रहा था. इसी दौरान दुगनी पुलिस लाइन के पास पीछे से आ रहे एक पिकअप वैन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गया और चालक उसमें फंस गया.घटना के वक्त ऑटो में कोई सवारी नहीं रहने से बड़ी दुर्घटना घटने से बच गई.

इसे भी पढ़ें: सात दिन बाद घर लौटी डोरंडा की नेहा, रंग लाई प्रभात खबर की मुहिम

पुलिस की जांच शुरू

घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत चालक को ऑटो से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने घायल चालक को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर मामले की जांच में शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बदली इंटर एग्जाम की तारीख, अब 24 फरवरी को होगी परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >