संजय नदी उफान पर! खापरसाईं पुल से 5 फीट ऊपर बह रहा पानी, देखे पूरी रिपोर्ट

सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर संजय नदी का पुल 5 फीट पानी में डूब गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. लोग वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने को मजबूर हैं.

खरसावां : लगातार हो रही बारिश से सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर खापरसाईं स्थित पुराना पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है. संजय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पानी पुल से करीब 5 फीट ऊपर बह रहा है, जिससे मार्ग में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी हैं और मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है.

नया पुल तैयार पर एप्रोच रोड अधूरा

खापरसाईं में संजय नदी पर नया पुल तो बन गया है, लेकिन एप्रोच रोड का काम पूरा न होने से उसे शुरू नहीं किया जा सका है. पुराने पुल के डूबने के बावजूद लोगों को नये पुल का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासनिक सुस्ती न होती और एप्रोच रोड समय पर बन जाता, तो आज इस तरह की फजीहत का सामना नहीं करना पड़ता.

पुल के दोनों कीनारे बड़ी खड़ी भारी वाहन की लंबी कतार

कई गांवों की बढ़ी मुश्किलें

मुख्य मार्ग बंद होने से सरायकेला-खरसावां सफर करने वाले नौकरीपेशा, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए लोगों को अब मीलों घूमकर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं.

खरकई और सोना नदी भी उफान पर

भारी बारिश से केवल संजय नदी ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की खरकई और सोना नदी का जलस्तर भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने की मांग की है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >