रथ यात्रा एवं नेत्र उत्सव की तैयारियों का नगर पंचायत टीम ने किया निरीक्षण

सरायकेला नगर पंचायत ने रथ यात्रा और नेत्र उत्सव के सफल आयोजन के लिए मार्ग और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए गए निर्देश।

सरायकेला: रथ यात्रा एवं नेत्र उत्सव के सफल आयोजन को लेकर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने सोमवार को नगर पंचायत के पदाधिकारियों एवं वार्ड पार्षदों के साथ निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान रथ यात्रा मार्ग सहित आयोजन स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.इस अवसर पर वार्ड पार्षद विक्रम सिंह मोदक, अंजली राय एवं सविता पटनायक, नगर पंचायत के सिटी मैनेजर महेश जारिका, कनीय अभियंता विक्की गोप तथा सफाई कर्मी बबन सिंह एवं समीर रजक उपस्थित रहे.

साफ सफाई से लेकर प्रकाश व्यवस्था की हासिल की जानकारी निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष कवि ने रथ यात्रा मार्ग की सफाई, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल किया. उपाध्यक्ष कवि ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि रथ यात्रा एवं नेत्र उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं,साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा प्रशासन एवं नगर पंचायत के निर्देशों का अनुपालन करते हुए रथ यात्रा एवं नेत्र उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratap mishra

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >