Seraikela News : चांडिल के गैराजों में छापेमारी, चार बाल श्रमिक रेस्क्यू

बाल कल्याण समिति युवा संस्था ने बाल श्रम के खिलाफ चलाया अभियान, बाल श्रमिकों को उनके माता-पिता व अभिभावक को सौंपा गया, बरामद बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर दिया बल

चांडिल. बाल कल्याण समिति युवा संस्था, डालसा, चाइल्ड हेल्प लाइन और चांडिल पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान चांडिल प्रखंड के गैराज व अन्य संस्थानों में छापामारी कर चार बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया. शहरबेड़ा चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रक गैराज में 13 वर्ष का बच्चा, अमर ऑटो से 13 वर्ष का बच्चा, नीमडीह के रघुनाथपुर में मोटर साइकिल गैराज से दो बच्चे को रेस्क्यू कर उनके मां-पिता व अभिभावक को सौंपा गया. इस दौरान टीम ने संस्थानों के संचालक को कड़ी चेतावनी दी.

गांवों में बाल अधिकार के प्रति जागरूकता का अभाव

इस दौरान सीडब्ल्यूसी सदस्य सैयद आयाज हैदर ने बताया कि बच्चों के अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से अभियान चल रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में बाल अधिकार के प्रति जानकारी का अभाव है. लोग अनजाने में बच्चों से काम करवा रहे हैं. रेस्क्यू हुए बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा.

इस अवसर पर सैयद आयाज हैदर, जुझार सोरेन, मुकेश कुमार पांडेय, समीर कुमार महतो, बिट्टू प्रजापति, सुकरंजन कुमार, अजीत मुंडा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AVINASH JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >