सरायकेला के राजनगर में अवैध शराब पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, चुलाई भट्ठी ध्वस्त

उत्पाद विभाग ने सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के जनबानी गांव में एक बड़ी कार्रवाई की है. अवैध चुलाई भट्ठी को ध्वस्त कर भारी मात्रा में जावा महुआ और शराब बरामद की गई है. प्रशासन ने नागरिकों से अवैध शराब की सूचना देने की अपील की है.

उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी. अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त, झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया. उत्पाद अधीक्षक ने लोगों से अवैध शराब की सूचना प्रशासन को देने की अपील की. सरायकेला-खरसावां. जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने राजनगर थाना क्षेत्र के जनबानी गांव में बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान एक अवैध चुलाई भट्ठी को ध्वस्त कर 800 किलोग्राम जावा महुआ एवं 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. उपायुक्त के निर्देश तथा उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जनबानी गांव में विधिवत छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान अवैध चुलाई अड्डे को ध्वस्त कर मौके से भारी मात्रा में जावा महुआ एवं तैयार महुआ शराब जब्त की गई. बरामद सभी अवैध उत्पादों को विधिसम्मत तरीके से जब्त कर लिया गया है. उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित कोई भी सूचना तत्काल प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachindra Das

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >