Seraikela Kharsawan News : खेल को जीवन का लक्ष्य बनाएं : अर्जुन मुंडा

हाईबुरु सीएनटीएक्स को हरा कर कृष्णा एफसी बना विजेता, अर्जुन मुंडा ने किया पुरस्कृत

खरसावां. खरसावां के गोंदपुर में मां आकर्षणी खेल विकास समिति के तत्वावधान में चल रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कृष्णा एफसी ने हाईबुरु सीएनटीएक्स को पेलेंटी शूट आउट में 4-3 से हराकर विजेता बनी. पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय समेत अन्य अतिथियों ने विजेता कृष्णा एफसी को 40 हजार, उप विजेता हाईबुरु सीएनटीएक्स को 30 हजार व तीसरे व चौथे स्थान पर रही मां सरस्वती क्लब कांड्रा व रैना एफसी को 10-10 हजार रुपये नगदी व शील्ड देकर पुरस्कृत किया. वरुण महतो को बेस्ट डिफेंसर, कृष्णा सोय को बेस्ट गोलकीपर, मनोज हेंब्रम को हाईएस्ट स्कोररस, पारसी को मैन ऑफ द मैच व साहिल को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि नशा सेवन से बचें और खेल को जीवन का लक्ष्य बनायें. खेल का आयोजन सिर्फ आनंद उत्साह के लिए नहीं बल्कि देश का नाम ऊंचा करने के लिए होना चाहिये. यह जीवन उद्देश्यपूर्ण होना चाहिये. खरसावां खेल क्षेत्र के मामले में काफी आगे है. देश के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर चर्चा करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि नेताजी ने लाखों भारतीयों में साहस, आत्मविश्वास, एकता और राष्ट्रवाद की भावना को जगाया. नेताजी की विरासत प्रत्येक भारतीय को हमेशा प्रेरित करती रहेगी. मौके पर डीएसए सचिव मो दिलदार, पिनाकी रंजन, विजय महतो, शिव शंकर हेंब्रम, रविंद्र नाथ राय, ग्राम प्रधान मंटू राय आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >