खरसावां. सरायकेला-खरसावां में बसंत पंचमी पर शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना होगी. जिले में एक हजार से अधिक स्थानों पर मां की पूजा की जायेगी. मूर्तिकार मां की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. बाजार में 1000 से लेकर 10 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं बिक रही हैं. विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में मां सरस्वती की पूजा होगी.
अलग-अलग थीम पर बन रही मां सरस्वती की प्रतिमा:
मूर्तिकारों ने अपनी कल्पनाओं के जरिये मां शारदे की मूर्तियों को विभिन्न तरह की थीम पर सजाया है. मां शारदे कहीं हंस पर सवार हैं, तो कहीं वीणा-पुस्तक धारण की हुई हैं. किसी प्रतिमा में मां को प्रकृति से जोड़ते हुए पेड़-पौधों के बीच दिखाया गया है. जितनी कल्पना उतनी प्रतिमा.कहीं संकीर्तन, तो कहीं मेला का आयोजन:
बसंत पंचमी पर कहीं संकीर्तन तो कहीं मेला का आयोजन होगा. खरसावां के बेहरासाही, संतारी में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा. वहीं कुचाई के डोरो, खरसावां के गोपीडीह, पोटोबेड़ा समेत कई गांवों में मेला का आयोजन किया जायेगा.बाजार में कलम-दवात की सबसे अधिक मांग :
बाजार में कलम-दवात की मांग अधिक रही. वहीं मोली, छोटी-छोटी बोतल में गंगाजल, मधु, गाय का घी, अगरबत्ती, कर्पूर, जौ, तिल, चावल, धान जैसी सामग्री मिल रही है.पूजन सामग्री की कीमत
मोली 10 से 20कलम-दवात 20
गंगाजल 10मधु 10
घी 10चुनरी 20 से 1500
माला 20 से 100चकरी 20 से 40
कलश रंगीन 30 से 60कलश प्लेन 15 से 40
दीप 5मां का चित्र 20 से 50
मां की प्रतिमा 1 हजार से 10 हजार(कीमत रुपये में)
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
