Seraikela Kharsawan News : ~24.58 लाख से बनेगी 462 मीटर लंबी पीसीसी सड़क

मॉडल विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आवागमन में होगी सुविधा

खरसावां. विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के असुरा में करीब 24.58 लाख की लागत से बनने वाले 462 मीटर लंबी पीसीसी सड़क का शिलान्यास मंगलवार को किया. मौके पर विधायक ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से मॉडल विद्यालय के बच्चों को आवागमन में सुविधा होगी. सड़क खराब रहने से बारिश के दिनों में बच्चों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. स्थानीय लोगों की मांग अब पूरी होने जा रही है. मौके पर मॉडल विद्यालय के शिक्षकों ने विधायक से विद्यालय में चारदीवारी कराने व शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की. मौके पर जिला परिषद सदस्य काली चरण बानरा, मुखिया रूईवारी माझी, प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा, जेडी महंता, ललन तिवारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

स्व जितेंद्र घोड़ाई के परिजनों से मिल कर जतायी शोक संवेदना:

खरसावां दौरे के दौरान विधायक दशरथ गागराई खरसावां के कुम्हारसाही पहुंचे. जहां वह भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष स्व जितेंद्र घोड़ाई के परिजनों से मिले. उन्होंने जितेंद्र घोड़ाई के असामायिक निधन पर दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >