बालू, जेसीबी और हाइवा से लेकर चुनावी राजनीति तक... कुकड़ू में मधुश्री महतो ने खोला मोर्चा

मधुश्री महतो ने कुकड़ू में बालू खनन व ओवरलोडिंग पर सवाल उठाए. विकास कार्यों का भी किया जिक्र. आरोप लगाया कि नदी से रात के समय बालू खनन होता है.

कुकड़ू: सरायकेला-खरसावां जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कुकड़ू प्रखंड के एक स्थानीय नेता सह ग्राम प्रधान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चार-पांच वर्षों तक कथित बालू कारोबार पर चुप रहने वाले लोग अब चुनाव के समय जनता के हितैषी बनने का प्रयास कर रहे हैं. मधुश्री ने आरोप लगाया कि सुवर्णरेखा नदी से रात के समय जेसीबी, हाइवा और ट्रैक्टर के जरिये कथित रूप से बालू का खनन और परिवहन होता रहा, लेकिन संबंधित व्यक्ति ने कभी इसका विरोध नहीं किया.

बालू खनन व ओवरलोडिंग की निष्पक्ष जांच की मांग

मधुश्री महतो ने 12 जुलाई 2025 को सिरुम शहीद चौक की घटना और 18 जुलाई 2025 को कुकड़ू में हुए पुतला दहन का जिक्र करते हुए कहा कि बालू खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ वह लगातार प्रशासन से लेकर राज्यपाल तक शिकायत करती रही हैं और आगे भी आवाज उठाती रहेंगी.

सड़क, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहा काम

जिप उपाध्यक्ष ने कुकड़ू प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम हो रहे हैं. सिरुम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास हो चुका है. विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण भी कराया जा रहा है.

आवासीय विद्यालय और नयी योजनाओं से विकास को गति

मधुश्री ने बताया कि दारूदा स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ाई शुरू हो गयी है, जबकि शीशी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है. इसके अलावा विद्युत सब-स्टेशन, आधुनिक बस स्टैंड, कला-संस्कृति भवन और एक हजार एमटी क्षमता के खाद्य आपूर्ति गोदाम जैसी योजनाओं पर भी काम हुआ है. उन्होंने कहा कि विकास के साथ अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >