सरायकेला-खरसावां : कुचाई के सियाडीह में छऊ नृत्य का भव्य आयोजन

Seraikela Kharsawan News: कुचाई प्रखंड के सियाडीह गांव में भव्य छऊ नृत्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक दशरथ गागराई और समाजसेवी बासंती गागराई शामिल हुए.

शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत सियाडीह गांव में किसान कृषि सुरक्षा समिति पटायता (सियाडीह) के देखरेख में भव्य छऊ नृत्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं समाज सेवी बासंती गागराई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. 

छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति 

कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया. इसके बाद विभिन्न छऊ दलों के कलाकारों ने आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो उठा. कलाकारों ने मानभूम शैली के छऊ नृत्य को प्रदर्शित किया. 

विधायक ने कलाकारों की सराहना की

इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. इसे संरक्षित और आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है.उन्होंने कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा की.

छऊ कलाकारों को मिला प्रोत्साहन

समाज सेवी बासंती गागराई ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं. उन्होंने छऊ कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

देर रात तक चला सांस्कृतिक उत्सव 

इस सांस्कृतिक आयोजन के साक्षी बनने के लिए धर्मेंद्र सिंह मुंडा, करम सिंह मुंडा सहित गांव के कई चिंतक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. अतिथियों ने कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए किसान कृषि सुरक्षा समिति पटायता (सियाडीह) द्वारा संस्कृति संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की. कार्यक्रम देर रात तक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में कलियुगी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर ली पिता की जान 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले कई दिनों तक बारिश के आसार 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >