सरायकेला-खरसावां: कुचाई में मानकी-मुंडा भवन का शुभारंभ, पारंपरिक व्यवस्था को मिलेगा नया बल

Seraikela Kharsawan News: कुचाई में नव निर्मित मानकी-मुंडा भवन का शुभारंभ आदिवासी रीति-रिवाज से हुआ. विधायक दशरथ गागराई ने पहली बैठक कर पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया.

शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड कार्यलय के पास बने मानकी-मुंडा भवन में शुक्रवार यानी 1 मई से विधिवत कार्य प्रारंभ किया गया. इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत दिऊरी द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना के साथ की गई. इसके पश्चात नवनिर्मित भवन के सभागार में विधायक दशरथ गागराई ने मानकी मुंडा समेत स्थानीय लोगों के साथ पहली बैठक की. 

मानकी मुंडाओं को बैठक करने से लेकर अन्य कार्यों को संपादित करने में सहुलियत होगी 

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि नए मानकी-मुंडा भवन से मानकी मुंडाओं को बैठक करने और अन्य काम करने में आसानी होगी. इससे उनके काम बेहतर तरीके से हो सकेंगे और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था और मजबूत होगी. साथ ही क्षेत्र के विकास को भी बल मिलेगा. उन्होंने भवन में आवश्यक अन्य संसाधनों उपलब्ध कराने की बात कही. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने मानकी मुंडाओं के साथ क्षेत्र के जन समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की. 

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के मानकी मुंडा हुए शामिल 

इस दौरान मुख्य रुप से झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के केंद्रीय सदस्य सोहन लाल कुम्हार, विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, मुखिया राम सोय, बनवारी लाल सोय, सुखराम मुंडा, भरत सिंह मुंडा, रामकृष्ण मुंडारी, राहुल सोय सहित कुचाई प्रखंड के मानकी-मुंडा भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे. मालूम हो कि करीब 50 लाख की लागत से मानकी मुंडा भवन का निर्माण कराया गया है.

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >