इस वीकेंड का बेस्ट प्लान: मूसलाधार बारिश के बाद गुलजार हुआ दुरदुर झरना, परिवार के साथ बिताएं समय

खूंटपानी का दुरदुर झरना बारिश में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। यहां शराब पीने पर 5000 रुपये का जुर्माना और घूमने का समय निर्धारित किया गया है।

खरसावां: खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत अरगुंडी पंचायत के सराईड टोला स्थित दुरदुर झरना इन दिनों बारिश के मौसम में पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल बन गया है. लगातार हो रही बारिश के बाद झरने में पानी का प्रवाह बढ़ गया है.

इससे घने पहाड़ों के बीच गिरते इस जलप्रपात का मनमोहक दृश्य हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, वहीं छुट्टी के दिनों में पर्यटकों की संख्या में और भी अधिक इजाफा देखने को मिल रहा है.

घने पहाड़ों के बीच बिखरी है प्राकृतिक खूबसूरती

वाटर फॉल में मजा करते शैलानी

यह झरना चारों ओर से घने जंगलों, पहाड़ों और हरियाली से घिरा हुआ है. बरसात के मौसम में पहाड़ों से तेज गति से गिरता पानी और आसपास फैली हरी-भरी वादियां इसकी सुंदरता को चार चांद लगा देती हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि यहां आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाए, तो यह क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

शराब पीने पर लगेगा 5 हजार रुपये जुर्माना

दूरदूर वाटर फॉल का आकर्षक नजारा

दुरदुर झरना की प्राकृतिक और धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए इको विकास समिति ने झरना परिसर में शराब व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. समिति ने स्पष्ट किया है कि परिसर में शराब पीते पकड़े जाने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जायेगा. इसके अलावा, कूड़ा-कचरा फैलाने और प्राकृतिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी. साथ ही, पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर यहां प्रवेश का समय सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

ऐसे पहुंचें दूरदूर वाटर फॉल

ॉचाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित खूंटपानी से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर यह झरना स्थित है. चाईबासा या चक्रधरपुर से इस स्थल की कुल दूरी करीब 12 से 13 किलोमीटर है. खरसावां या सरायकेला की ओर से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है. खूंटपानी तक की सड़क बेहद शानदार है और झरना के पास दोपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है, साथ ही खाने-पीने के शौकीनों के लिए स्नैक्स की दुकानें भी मिल जाती हैं.

also read : राज्य में मछली उत्पादन का लक्ष्य 4.23 लाख मीट्रिक टन

also read : Jamshedpur news: 1140 घरों में नहीं आया पानी, सुबह-शाम ठप रही जलापूर्ति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >