खरसावां के दलाईकेला गांव में मची चीख-पुकार, नहाने गये 4 युवक नाले में डूबे

Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में एक बड़ा हादसा हो गया. शनिवार को एक नाले में नहाने के लिए गये 4 युवक डूब गये. सभी की उम्र 16 से 20 वर्ष के बीच है. सभी 4 युवक खरसावां के दलाईकेला गांव के रहने वाले थे. लोगों ने इन्हें अचेत अवस्था में देखा, तो अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Kharsawan News| खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के दलाईकेला गांव में एक नाला में डूबने से 4 की मौत हो गयी. मृतकों में सागर मंडल के 17 वर्षीय पुत्र सिद्धेश्वर मंडल, स्व अर्जुन दास के 20 वर्षीय पुत्र हरिबास दास, पंकज साहू के 20 वर्षीय पुत्र मनोज साहू और वीरेंद्र साहू के 16 वर्षीय पुत्र सुनील साहू शामिल हैं. सभी खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकेला गांव के रहने वाले हैं.

दलाईकेला और जोजोडीह गांव के बीच हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लोग शनिवार को करीब 10 बजे दलाईकेला और जोजोडीह गांव के बीच स्थित नाला पर बने कलवर्ट के पास नहाने गये थे. लगातार बारिश के कारण नाला में बढ़े जल स्तर को ये लोग भांप नहीं सके और सभी डूब गये.

डूबे युवक के परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल. फोटो : प्रभात खबर

नाले में कुछ दूरी पर अचेत अवस्था में मिले 4 युवक

नाला में कुछ दूर आगे चारों को अचेत अवस्था में पाया गया. वहां से उठाकर इन्हें आनन-फानन में खरसावां के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दलाईकेला गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

घटना की जानकारी मिलते ही खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में पहुंचे. पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया. घटना के बाद दलाईकेला गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें

JJMP के 3 हार्डकोर उग्रवादियों को गुमला पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

Ranchi news : जमीन कारोबारी को फंसाने के लिए बाइक में छिपाया हथियार, दो गिरफ्तार

RIMS News : रिम्स निदेशक बोले- फेंका-फेंकी नहीं चलेगी, हर हाल में हो मरीजों का इलाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >