होली से पहले खरसावां के साप्ताहिक हाट में लगी आग, 30 दुकानें जलकर खाक

Kharsawan News: होली के त्योहार से ठीक पहले खरसावां के साप्ताहिक हाट में आग लग गयी. इसमें 30 दुकानें जलकर खाक हो गयीं. आग बुझाने में 2 घंटे लग गये.

Kharsawan News| खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : होली से पहले सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में साप्ताहिक हाट परिसर में आग लगने से 30 दुकानें जलकर राख हो गयीं. घटना बुधवार को दिन में हुई. दुकानों में आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और बीडीओ सह प्रभारी सीओ प्रधान माझी तत्काल मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझना शुरू किया. इस दौरान हवा चलने के कारण आग की लपटों ने कई अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे झोपड़ीनुमान कुछ ही देर में जलकर खाक हो गयीं.

आग बुझाने के लिए मंगायी गयी दमकल की 2 गाड़ियां

इस दौरान सरायकेला से दमकल की 2 गाड़ियां मंगायी गयी. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. जब तक सरायकेला से खरसावां तक दमकल की गाड़ियां आतीं, तब तब 30 दुकानें जल चुकीं थीं. खरसावां के बीडीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया.

आग बुझाने में जुटे लोग. फोटो : प्रभात खबर

दुकानों में नहीं थे सामान

खरसावां के साप्ताहिक हाट परिसर के झोपड़ीनुमा दुकानों में जिस वक्त आग लगी, वहां सामान नहीं थे. इन दुकानों को सिर्फ गुरुवार और शनिवार को ही खोला जाता है. इस कारण दुकानदारों के सामानों का नुकसान नहीं हुआ. दुकानों के झज्जे जलकर राख हो गये.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका

दुकानों में आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस बात की चर्चा है कि किसी छोटी बच्ची ने खेल-खेल में कचड़ों पर आग लगा दी. वहीं से आग की लपटें उठीं और दुकानें जल गयं. पुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रही है. दूसरी ओर, दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. दुकानदारों का कहना है कि इन्हें दुरुस्त करने में मोटी रकम खर्च होगी. होली से ठीक पहले गुरुवार को साप्ताहिक हाट में दुकानदारी भी प्रभावित होगी.

आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया. अंचल कर्मियों को पीड़ित दुकानदारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है. अभी तक 25 दुकानदारों की सूची तैयार की गयी है. आपदा प्रबंधन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए जिला को प्रस्ताव भेजेंगे.

प्रधान माझी, बीडीओ सह प्रभारी सीओ, खरसावां

सरायकेला से दमकल की 2 गाड़ियां मंगवाकर साप्ताहिक हाट में लगी आग को स्थानीय लोगों की मदद से बुझाया गया. आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है. अगर आपके इलाके में कहीं आग लगती है, तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें.

गौरव कुमार, थाना प्रभारी, खरसावां

इसे भी पढ़ें

12 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

गिरिडीह में रंगदारी वसूली की तैयारी कर रहा था अमन साहू, अब हार्डकोर अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती

होली से पहले हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस को दिये ये निर्देश

Cabinet Decisions: सिपाही और उत्पाद सिपाही भर्ती नियमावली के गठन को कैबिनेट की मंजूरी

Sarkari Naukri: झारखंड को मिले 162 नये डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगी 10 हजार से अधिक बहाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >