आदित्यपुर डिप्टी मेयर और कपाली उपाध्यक्ष का चुनाव 16 मार्च को, सरायकेला में 17 मार्च को

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के दो निकाय आदित्यपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर और कपाली में उपाध्यक्ष का चुनाव 16 मार्च को होगा. वहीं सरायकेला नगर पंचायत में उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च को होगा.

प्रताप मिश्रा
Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला के तीन निकाय सरायकेला नगर पंचायत, आदित्यपुर नगर निगम और कपाली नगर परिषद में उपाध्यक्ष और उप महापौर के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है. सात मार्च को इसकी अधिसूचना जारी होगी वहीं, जिला समाहरणालय के सभागार में आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर का चुनाव 16 मार्च को, सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का 17 मार्च को होगा. जबकि चांडिल अनुमंडल कार्यालय में कपाली नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव 16 मार्च होगा.

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर के चुनाव में निर्वाची पदाधिकारी एडीसी जयवर्द्धन कुमार और सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ खरसावां प्रधान मांझी और सीओ राजनगर श्रवण कुमार झा को बनाया गया है. सरायकेला नगर पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की व सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ राजनगर मलय कुमार व सीओ कुचाई सुषमा सोरेन बनाए गये हैं. कपाली नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ विकास कुमार व सहायक निर्वाची पदाधिकारी विकास कुमार राय एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सीओ नीमडीह अभय द्विवेदी एवं सीओ ईचागढ दीपक प्रसाद को बनाया गया है.

16 व 17 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

जिला समाहरणालय में 16 मार्च को आदित्यपुर उपमहापौर और 17 मार्च को सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष व चांडिल अनुमंडल कार्यालय में 16 मार्च को कपाली नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव होगा. चुनाव प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ बजे से ही शुरू हो जाएगी जबकि एक बजे तक रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी. उसी दिन दस बजे निर्वाचित मेयर, अध्यक्ष एवं पार्षदों को शपथ दिलाया जाएगा. इसके बाद उपाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. प्रत्येक पंद्रह मिनट पर नामांकन से लेकर स्क्रूटनी, मतदान व मतगणना समाप्त कराया जाएगा. एक बजे उपाध्यक्ष की घोषणा कर दिया जाएगा और डेढ बजे उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी.

एक नजर में पूरी जानकारी

अधिसूचना : सात मार्च
चुनाव की तिथि :16 मार्च
आदित्यपुर उपमहापौर का चुनाव स्थान : जिला समाहरणालय सरायकेला
कपाली नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव स्थान : अनुमंडल कार्यालय चांडिल
सरायकेला नगर पंचायत : चुनाव तिथि 17 मार्च
चुनाव का स्थान : जिला समाहरणालय सरायकेला
शपथ ग्रह्रण : 10 बजे से 10.55 बजे पूर्वाह्न तक.
नॉमिनेशन :11 बजे से 11.15 पूर्वाहन तक
स्क्रूटनी : 11.15 AM – 1:30 PM
अभ्यर्थियों की तैयार सूची जारी करने का समय : 11.30 से 11.45 पूर्वाहन
नाम वापस लेने का समय : 11.45 पूर्वाहन से 12 बजे अपराह्न
मत पत्र तैयार करने का समय : 12 बजे से 12.15 अपराह्न तक
मतदान : 12:30 से 12.45 अपराह्न तक
मतगणना : 12:45 से एक बजे तक
चुनाव प्रमाण की घोषणा : एक बजे से 1.15 अपराह्न तक
शपथ ग्रहण : 1.30 बजे से 1.45 अपराह्न तक

ये भी पढ़ें…

जीत के बाद परिवहन सह राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ से मिले सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी

सरायकेला की गलियों में निकलेगी भगवान कृष्ण की शाही पालकी, भक्तों के संग खेलेंगे होली, 200 साल पुरानी परंपरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >