सरायकेला-खरसावां : कपाली ओपी को मिला नया प्रभारी, अविनाश कुमार ने संभाली कमान

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी में प्रशासनिक बदलाव करते हुए अविनाश कुमार को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

हिमांशु गोप की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी को नया प्रभारी मिल गया है. पुलिस प्रशासन ने अविनाश कुमार को कपाली ओपी का प्रभारी नियुक्त किया है. उन्होंने पदभार संभालते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई है.

अविनाश कुमार को कपाली ओपी की कमान 

अविनाश कुमार इससे पहले तिरुलडीह थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनके अनुभव को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने उन्हें कपाली ओपी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.

मारपीट मामले में जिम्मेदार पुलिसकर्मी निलंबित 

हाल ही में कांदरबेड़ा निवासी आदिवासी युवती अल्पना माहली के साथ मारपीट और बल प्रयोग के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था. मामले की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया उनकी भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई थी.

कपाली ओपी को मिला नया नेतृत्व, लोगों में भरोसा

इसी कार्रवाई के बाद कपाली ओपी में नए नेतृत्व की जरूरत महसूस की गई, जिसके तहत अविनाश कुमार की नियुक्ति की गई है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत होगा. मालूम हो तिरुलडीह में अविनाश कुमार ने पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाया है.

यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी

यह भी पढ़ें: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता का परीक्षाफल निकलना शुरू, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >