दशरथ गागराई की अगुवाई में अध्ययन यात्रा पर झारखंड विधानसभा की आवास समिति

Saraikela: सरायकेला में दशरथ गागराई की अगुवाई में झारखंड विधानसभा की आवास समिति अध्ययन यात्रा पर है. समिति कई राज्यों का दौरा कर वहां के कार्य करने की प्रणाली के बारे में पता करेगी. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Saraikela: झारखंड विधानसभा की आवास समिति इन दिनों 15 दिवसीय अध्ययन यात्रा पर देश के अलग अलग राज्यों के भ्रमण पर है. इस उच्च स्तरीय समिति का नेतृत्व खरसावां विधायक सह समिति के सभापति दशरथ गागराई कर रहे हैं. समिति ने 20 मई को राजस्थान विधानसभा का भ्रमण किया. इसके पश्चात झारखंड विधानसभा के आवास समिति के सभापति दशरथ गागराई ने राजस्थान विस के सचिव, उप सचिव समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया. विधायी कार्यों, विधायी प्रक्रियाओं और विधानसभा समितियों के कामकाज को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. साथ ही संग्रहालय का भई भ्रमण किया.

मध्य प्रदेश विस व सौर्य स्मारक का भी दौरा किया

समिति ने 17 मई को भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विधानसभा का भी भ्रमण कर पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान शौर्य स्मारक, जनजातीय मानव श्रृंखला का भी भ्रमण किया. विस की आवास समिति विगत 10 मई से विभिन्न राज्यों के दौरे पर है. समिति ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ धाम, मध्य प्रदेश के भोपाल, इदौर, उज्जैन और राजस्थान के जयपुर व जैसलमैर शहर का दौरा किया. 24 मई तक यह अध्ययन यात्रा चलेगी.

तीन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

समिति के सभापति दशरथ गागराई ने अध्ययन यात्रा के दौरान तीन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किये. उत्तराखंड के केदारनाथ व मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. राज्य की खुशहाली की कामना है. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि झारखंड एवं समस्त झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की कामना की.

समितियां समय-समय पर करती हैं दौरा

मालूम हो कि झारखंड विस की समितियां समय-समय पर अध्ययन यात्रा को लेकर दूसरे राज्यों का दौरा करती है. इस दौरान विधायक दूसरे राज्यों की कार्य प्रणाली से भी अवगत होंते है. समिति समय-समय पर दूसरे राज्यों का दौरा कर वहां किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेती है. इस दौरान झारखंड विस के अवर सचिव संजय कुमार, प्रतिवेदक अजीत कुमार दुबे, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी राजू कुमार व अनुसेवक सुजीत कुमार सिंह समेत विधायक दशरथ गागराई की पत्नी बासंती गागराई भी मौजूद रहीं.

ये भी पढ़ें…

सरायकेला-खरसावां: 18 महीने से फरार चाकूबाजी कांड का आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला खरसावां के रायजामा गांव में पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >