ऑपरेशन सिंदूर में मिली गहरी चोट को पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी- चंपाई सोरेन

Jharkhand News: सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है. इसमें उन्होंने पाकिस्तानियों पर तंज कसा है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मिली गहरी चोट को पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला के बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मिली गहरी चोट को पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लिखा ” सेना की प्रेस कांफ्रेंस ने ऑपरेशन सिंदूर का पूरा सच सबूतों के साथ दुनिया के सामने रख दिया. भारतीय सेना ने यह स्पष्ट किया कि यह “नया भारत” आतंकवादियों को उसकी ही भाषा में कई गुना ताकत से जवाब दे रहा है.”

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घर में घुसकर दुश्मन को दी गहरी चोट- चंपाई सोरेन

सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने आगे लिखा कि उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक, और पहलगाम हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने घर में घुसकर दुश्मन को गहरी चोट दी है. इसे उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी.

इसे भी पढ़ें मंईयां सम्मान योजना पर आया बड़ा अपडेट, लाभुकों को मिलेगी मार्च तक की बकाया राशि

सेना ने किया हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा

चंपाई सोरेने ने कहा कि रावलपिंडी समेत उनके सबसे सुरक्षित सैन्य ठिकानों को जिस प्रकार हमारी सेनाओं ने तबाह किया है, उसे देख कर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. भारत ने यह दिखा दिया कि अगर कोई भी हमारे देश पर आतंकी अथवा किसी भी तरह के हमले का दुस्साहस करता है. तो, उसे और उसके समर्थकों को उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. भाजपा नेता चंपाई सोरेन का यह पोस्ट भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर घोषित होने के बाद आया है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की मिट्टी में आज भी जिंदा है भगवान बुद्ध की गूंज, जुड़ा है खास नाता

झारखंड में है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शक्तिपीठ, तंत्र साधना के लिए है प्रसिद्ध

मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी को लेकर सरकार सख्त, इन महिलाओं को लौटानी होगी राशि

सावधान! ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों का गैस कनेक्शन हो सकता है ब्लॉक, 3 लाख से अधिक उपभोक्ता होंगे परेशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >