सरायकेला में विवेकानंद केंद्र का भव्य लोकार्पण, राज्यपाल संतोष गंगवार बोले- यह सकारात्मक बदलाव लाने का स्थान

Santosh Gangwar: चांडिल के माठिया गली में विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प का लोकार्पण झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया. यह केंद्र युवाओं के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और समाज सेवा का महत्वपूर्ण स्थल बनेगा.

Santosh Gangwar: सरायकेला, (शचिंद्र कुमार दाश/हिमांशु गोप, चांडिल) : चांडिल बजार के माठिया गली स्थित विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प का लोकार्पण बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया. लोकार्पण के बाद राज्यपाल ने भवन का निरीक्षण भी किया. इस दौरान राज्यपाल ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब वे छोटे थे, तब पूरे देश में विवेकानंद केंद्र के लिए धन संग्रह हुआ था और उनके क्षेत्र की भी इसमें भूमिका रही थी. संबोधन के क्रम में उन्होंने यह भी बताया कि यह दिन दो कारणों से महत्वपूर्ण है. उनके मुताबिक सेवा भवन का उद्घाटन और दूसरा, केंद्र के संस्थापक एकनाथ रनाडे की जयंती का अवसर.

केंद्र समाज में सकारामत्क बदलाव लाने का केंद्र : राज्यपाल संतोष गंगवार

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना का प्रतीक है. उन्होंने यह भी बताया कि यह केंद्र समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं को प्रेरित करने का स्थान है. उन्होंने धर्म और सेवा के महत्व पर भी जोर दिया.

Also Read: सुनिधि चौहान के सुरों पर झूमा XLRI जमशेदपुर, 12 हजार छात्रों ने किया वेलकम

पूरे राज्य के लोगों को यह केंद्र पहुंचायेगा लाभ : विधायक सबिता महतो

मौके पर ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो ने कहा कि आने वाले समय में यह केंद्र चांडिल और पूरे राज्य के लोगों को लाभ पहुंचाएगा. उन्होंने कहा कि चांडिल के लोग हमेशा सेवा भावना में आगे रहे हैं. इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष प्रवीण दाभोलकर, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, एडीसी जयर्वधन कुमार, सीएसआर, सीसीएल रांची के महाप्रबंधक सिद्धार्थ शंकर लाल, समाजसेवी हिकिम चंद्र महतो, अनाथ मिश्रा, विवेकानंद दां, चिराग परमार, आशीष कुंडू, अशोक साव, मनोज सिंह, संजय चौधरी, कालीचरण गुप्ता, गणेश बर्मा, अशोक सेठी, सुशील कुमार गुप्ता, गुलशन कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प के लोकार्पण के बाद अब चांडिल और झारखंड के युवाओं के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और सेवा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.

Also Read: रांची में मौत का कहर, फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे जीजा और साले की अज्ञात वाहन ने लील ली जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >