Seraikela News : सेरेंगडीह में 3500 सीएफटी पत्थर का अवैध भंडारण मिला, वन विभाग ने किया जब्त

खनन विभाग ने छापेमारी की, कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज होगा

चौका. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टीकर (थाना से महज 50 मीटर दूर) स्थित सेरेंगडीह में बुधवार को खनन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया. इस दौरान लगभग 3500 सीएफटी पत्थर का अवैध भंडारण को जब्त किया. खनन निरीक्षक समीर कुमार ओझा ने बताया कि अवैध भंडारण के विरुद्ध न्यायालय में शिकायतवाद दायर किया जायेगा. मालूम हो कि समय-समय पर विभाग अवैध खनन को रोकने को लेकर कार्रवाई करता है. इसके बावजूद बालू व पत्थर का अवैध कारोबार जारी है. ईचागढ़ में सुवर्णरेखा नदी घाट से बालू का लगातार उत्खनन हो रहा है. ट्रैक्टर से नदी से बालू का उठाव कर अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है. वहां से रात में आसानी से हाइवा पर लोड कर जमशेदपुर व अन्य शहरों में भेजा जा रहा है. वहीं, पहाड़ों से अवैध रूप पत्थर का उत्खनन हो रहा है. सरकार को खनन से हर दिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. वहीं, चौका, पातकूम, ईचागढ़ सड़क मार्ग पर बेखौफ तेज गति से बालू लदे ट्रैक्टर चलने से सड़क दुर्घटना हो रही है.

कोयला लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

राजनगर. राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग पर नामीबेड़ा के पास तालाब के सामने कोयला लदा ट्रक पलट गया. घटना में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया. घटना बुधवार की दोपहर 12:30 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, कोयला लदा ट्रक (ओडी 09 एए 8057) सरायकेला की ओर जा रहे थे. ट्रक जैसे ही नामीबेड़ा तालाब के पास मोड़ पर पहुंचा, गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >