सरायकेला में भारी बारिश का येलो अलर्ट, सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Heavy Rain Alert in Seraikela: उपायुक्त ने आने वाले दिनों में लगातार बारिश के मद्देनजर जान-माल की सुरक्षा एवं आपदा से राहत के लिए जिले के सभी पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. सरायकेला में अब तक सामान्य से 144 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. सरायकेला में 1 से 29 जून के बीच 196.4 मिमी वर्षा होनी चाहिए, लेकिन अब तक 479.8 मिमी वर्षा हो चुकी है.

Heavy Rain Alert in Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किये जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. उपायुक्त ने जिले के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द दी है. डीसी नीतीश कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि मौसम विभाग की ओर से सरायकेला-खरसावां जिले के लिए रविवार को बहुत ज्यादा बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था. सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों की छुट्टियां कर दी रद्द

उपायुक्त ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों, अभियंताओं, पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों को जिला मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. निर्देश में कहा गया है कि मौसम विभाग से जारी सूचना के अनुसार, बंगाल की खड़ी के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और उससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे अगले 5 दिन तक पूरे राज्य में बारिश होने का अनुमान है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरायकेला में 144 फीसदी अधिक हो चुकी है बारिश

उपायुक्त ने आने वाले दिनों में लगातार बारिश के मद्देनजर जान-माल की सुरक्षा एवं आपदा से राहत के लिए जिले के सभी पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. सरायकेला में अब तक सामान्य से 144 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. सरायकेला में 1 से 29 जून के बीच 196.4 मिमी वर्षा होनी चाहिए, लेकिन अब तक 479.8 मिमी वर्षा हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें

बहरागोड़ा में 300 मिमी से अधिक बारिश, शंख नदी में बह गया मुखिया का बेटा

हूल दिवस की पूर्व संध्या पर बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू की तस्वीर के बहाने BJP ने JMM पर बोला बड़ा हमला

झारखंड के मंत्री ने की घोषणाओं की बारिश- गिरिडीह में खुलेंगे यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज

प्रतुल के बयान पर विनोद पांडेय का पलटवार, बोले- महापुरुषों का सम्मान भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >