सरायकेला में ठेकेदार संजय डालमिया के घर ईडी की छापेमारी, 35 करोड़ लोन मामले की जांच

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सरायकेला में ठेकेदार संजय डालमिया के आवास पर 35 करोड़ रुपये के लोन मामले में छापेमारी की है. घर से दस्तावेज और अन्य सामानों की जांच की जा रही है.

Sanjay Dalmia ED Raid : सरायकेला में शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की. सुबह करीब सात बजे तीन वाहनों से पहुंची ईडी की टीम ने घर को अपने कब्जे में लेते हुए तलाशी शुरू की. टीम द्वारा घर के अंदर विभिन्न स्थानों पर दस्तावेजों एवं अन्य सामानों की जांच किए जाने की सूचना है.

35 करोड़ रुपये के लोन मामले में ईडी की छापेमारी 

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सहकारिता बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये का लोन लेने और उसके भुगतान नहीं किए जाने से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है. ईडी की टीम मामले से संबंधित वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, पूरे राज्य में मना भव्य दीपोत्सव

संजय डालमिया के ठिकाने पर ईडी की कार्रवाई जारी 

छापेमारी के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई. हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक छापेमारी को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. टीम की कार्रवाई जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. लोन मामले पर कारोबारी संजय डालमिया जमानत पर बाहर है. 

ये भी पढ़ें: सहायक आचार्य परीक्षा : संशोधित रिजल्ट रद्द, चार सप्ताह में नया रिजल्ट जारी करने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >