कुचाई में ईको फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने बिखेरा रंग, विजेताओं को किया गया सम्मानित

कुचाई के अशोका इंटरनेशनल स्कूल की मारंग हातू शाखा में ईको-फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित आकर्षक वेशभूषाएं पहनकर प्रतिभा दिखाई.

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल की मारंग हातू शाखा में ईको फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की थीम पर आधारित आकर्षक वेशभूषा पहनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान एवं समाजसेवी रामचंद्र सोय ने विजेता विद्यार्थियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम की शुरुआत अशोका फाउंडेशन के सचिव एवं विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत करने के साथ हुई.

मन लगाकर पढ़ाई की अपील

अपने संबोधन में रामचंद्र सोय ने कहा कि शिक्षा ही जीवन से भय को दूर कर सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है. उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में आगे बढ़ने और जीवन में सफलता हासिल करने की क्षमता होती है. कार्यक्रम में शिक्षिका ग्रेस, लता कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

ये भी पढ़ें: झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत

ये भी पढ़ें: चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachindra Das

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >