मध्य विद्यालय डाटम में छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति व महिला सुरक्षा का दिया गया संदेश

तिरुलडीह थाना ने मध्य विद्यालय डाटम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को नशामुक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी.

सरायकेला -खरसावां जिला अंतर्गत तिरुलडीह थाना की ओर से शनिवार को मध्य विद्यालय डाटम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान थाना प्रभारी कौशल कुमार ने अध्यापकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, महिला संबंधी अपराध, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया. इस दौरान बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा डायल-112 तथा साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई.

बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई. थाना प्रभारी कौशल कुमार ने छात्राओं को महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही बच्चों से नशे से दूर रहने, कानून का सम्मान करने और यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी और कलम का वितरण किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >