चांडिल : वाहन के धक्के से बाइक सवार पोटका के युवक की मौत

पुड़ीसिली चौक. भीषण गर्मी में काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा सुशील

प्रतिनिधि, चांडिल कपाली ओपी के कांदरबेड़ा-दोमुहानी सड़क मार्ग स्थित पुड़ीसिली चौक के समीप वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद भीषण गर्मी में काफी देर तक युवक सड़क पर तड़पता रहा. घटना बुधवार दोपहर 2 बजे की है. मृतक की पहचान पोटका के सुशील सिंह सरदार (29) के रूप में की गयी है. सड़क दुर्घटना की सूचना पर आस-पास के लोग पहुंचे तथा इसकी सूचना कपाली ओपी को दी. सूचना मिलते ही कपाली पुलिस पहुंची और इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, सुशील सिंह सरदार कोलाबिरा स्थित एक कंपनी में काम करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >