Crime News Jharkhand: कांड्रा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, इलाके में दहशत

Crime News Jharkhand: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में दिनदहाड़े एक व्यापारी को गोली मारे जाने से दहशत का माहौल है. घटना कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह हुई. कांड्रा-डुमरा मुख्य मार्ग पर बाना डुंगरी के पास एसबी ट्रेडर्स के मालिक को गोली मारकर बदमाश फरार हो गये. दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है.

Crime News Jharkhand| गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां), प्रियरंजन : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह-सुबह फायरिंग हो गयी. एसबी ट्रेडर्स के मालिक को गोली मारकर बदमाश फरार हो गये. घटना कांड्रा-डुमरा मुख्य मार्ग पर बाना डुंगरी के पास हुई. यहां एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से संजय को कांड्रा थाना पहुंचाया गया, जहां से पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. संजय को 2 गोलियां लगी हैं. एक उनके पैर में और दूसरी जांघ में. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. व्यावसायिक क्षेत्र में दिन-दहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, बाराती गाड़ी ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 6 बच्चे समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल

Video: रामगढ़ के पतरातू कोयला एंट्री गेट पर फायरिंग, रंगदारी की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >