सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी पात्र मतदाताओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को अब तक गणना प्रपत्र नहीं मिला है या जिन्होंने इसे जमा नहीं किया है, वे अपने बीएलओ या सुपरवाइजर से संपर्क कर जरूरी दस्तावेजों के साथ इसे तुरंत जमा करें. मतदाताओं की सुविधा के लिए 18 और 20 जुलाई को सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन किया जाएगा. इसके अलावा, 22 जुलाई को सभी केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक होगी, जिसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट मतदाताओं का सत्यापन कर एएसडीडी सूची तैयार की जाएगी. डीसी ने जनसहभागिता से शुद्ध मतदाता सूची बनाने में सभी से सहयोग मांगा है.
गणना प्रपत्र जमा न करने वाले तुरंत बीएलओ से करें संपर्क
सरायकेला में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जारी है। यदि आपने गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, तो तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क करें और आवश्यक दस्तावेज जमा करें।

डीसी नीतीश कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network