चांडिल-कांड्रा मार्ग चैनपुर के पास अनियंत्रित होकर केनाल में गिरा कोयला लदा हाइवा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

चांडिल-कांड्रा मार्ग पर जर्जर पुलिया के पास कोयला लदा एक अनियंत्रित हाइवा नहर में गिर गया। चालक ने कूदकर जान बचाई, लेकिन यह घटना सड़क की बदहाली और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की कमी को उजागर करती है।

हिमांशु गोप की रिपोर्ट 

Chandil Kandra Road Accident : सरायकेला -खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल - कांड्रा मार्ग चैनपुर के पास मंगलवार की सुबह एक कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर केनाल के नीचे गिरा गया. वही हाइवा चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई. मालूम हो चांडिल डैम का मुख्य नहर चैनपुर के पास सड़क और पुलिया काफी जर्जर हो गया है. पुलिया का गार्ड बाल भी टूट कर क्षति ग्रस्त हो गया. स्थानीय ग्रामीण और संगठनों के द्वारा कई बार आंदोलन करने के बावजूद चांडिल - कांड्रा मार्ग का मरम्मत कार्य नहीं हुआ है. जिस कारण आये दिन ऐसे दुर्घटनाए हो रही है.

चांडिल रेलवे यार्ड से निकला था ओवरलोड हाइवा

चांडिल रेलवे यार्ड से ओवर लोड कोयला लेकर हाइवा कांड्रा की ओर जा रहा था. तभी जर्जर सड़क पर हाइवा ओवर लोड होने के अनियंत्रित हो गया. जिसे चालक संभालने नहीं सका और हाइवा केनाल के नीचे जा गिरा.

ओवरलोड हाइवा पर कार्रवाई नहीं

ग्रामीणों ने बताया कि चांडिल स्टेशन पर ही रेलवे द्वारा कोयला, आयरन, कंक्रीट का यार्ड बनाया गया है. जिससे रोजाना स्टेशन पर कोयला, आयरन और कंक्रीट की ट्रेन पहुंचती हैं. चांडिल स्टेशन पर अनलोड होने के बाद हाइवा, टिप ट्रेलर के माध्यम से कोल्हान के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में कोयला, आयरन पहुंचाया जाता हैं. सभी हाइवा व टिप ट्रेलर पर ओवर लोड कोयला और आयरन लदा हुआ रहता है. जिसके बाबजूद प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती हैं. जिसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ AISA का राजभवन मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने खारिज किया वन भूमि घोटाले की पीआईएल, सीबीआई-ईडी जांच से किया इनकार

ये भी पढ़ें: क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ AISA का राजभवन मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >