चौका थाना हिस्ट्रीशीटरों का परेड,अपराध से दूर रहने का दिया निर्देश

चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई और उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी। शांति व्यवस्था पर जोर दिया।

चौका : चौका थाना परिसर में रविवार को क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई।थाना प्रभारी गौरव कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र के चिन्हित अपराधियों को थाना में उपस्थित कराया गया।

परेड के दौरान थाना प्रभारी ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहें।क्षेत्र में कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचना दें।

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि चौका पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने साफ किया कि परेड का मकसद अपराधियों पर निगरानी रखना और उन्हें कानून के दायरे में रहने के लिए आगाह करना है।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >