चांडिल। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद तिरुलडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान चानो गांव निवासी मंगल सिंह मुंडा (50)के रूप में हुई है. घटना तिरुलडीह और बकारकुड़ी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पोल संख्या 318/15 और 319/15 के बीच हुई. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है. शव क्षत-विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि मंगल सिंह मुंडा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे. तिरुलडीह थाना पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.
रेलवे ट्रैक पर मिला चानो निवासी का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
Copied link
चांडिल के चानो गांव में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी।