Seraikela Kharsawan News : मंत्री पर बरसी भाजपा, कहा- भ्रष्टाचार में डूबा है पूरा स्वास्थ्य तंत्र

चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित गरीब आदिवासी बच्चों को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने की घटना से आक्रोशित भाजपा ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया.

सरायकेला.

चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित गरीब आदिवासी बच्चों को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने की घटना से आक्रोशित भाजपा ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. भाजपा जिला कमेटी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव ने की. धरना के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीसी की अनुपस्थिति में एडीसी को सौंपा गया. जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है.

उन्होंने कहा कि चाईबासा की यह घटना पूरे स्वास्थ्य विभाग की लचर और असंवेदनशील कार्यप्रणाली को उजागर करती है. उन्होंने घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

नाकामियों को छिपाने में जुटी है सरकार : राकेश सिंह

जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लीपापोती में जुटी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के इशारे पर विभाग में मनमाने टेंडर और आउटसोर्सिंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा है. चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन को और व्यापक रूप देगी.

इनकी रही उपस्थिति

धरना प्रदर्शन में बद्री नारायण दारोगा, मुरली प्रधान, कमल नंदी, शंकर सोय, तुषारकांत दुबे, मधुसूदन गोराई, बीजू दास, विजय कुमार दत्ता, प्रशांत कुमार महतो, सामू बोदरा, कृष्णा महतो, राज कुमार सिंह, सुदीप पट्टनायक, मनोज कुमार शर्मा, पिंकी मोदक, गणेश महांती, राजा ज्योतिषी और अभिजीत दत्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >