कुचाई में भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा

कुचाई भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कुचाई: कुचाई प्रखंड स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष दास सोय की अध्यक्षता में भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई. सोनाराम बोदरा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया.

मौके पर जिला परिषद सदस्य झींगी हेम्ब्रम, विजय महतो,प्रदीप सिंहदेव, दुलाल स्वांसी, डुमू गोप,सत्येंद्र कुम्हार,बबलू सोय, दिनेश महतो,आशु मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, जयंती मुंडा समेत प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य समर्थक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >