बींज गांव जाने का रास्ता कीचड़मय, स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या है मामला

खूंटपानी के भोया पंचायत में बासाहातु से बींज गांव जाने वाली सड़क बारिश के कारण दलदल में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।

खूंटपानी: खूंटपानी प्रखंड के भोया पंचायत अंतर्गत बासाहातु चौक से बींज गांव जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बारिश के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी सड़क की मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का गंदा पानी जमा रहता है. स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि राहगीरों का इस रास्ते से पैदल गुजरना भी दूभर हो गया है.

महाविद्यालय जाने वाले छात्र और मरीज हो रहे परेशान

यह सड़क बींज गांव के निवासियों के लिए मुख्य आवागमन का मार्ग है. इसी रास्ते से ग्रामीण मुख्य सड़क तक पहुंचते हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र उद्यान महाविद्यालय आते-जाते हैं. बरसात के कारण मार्ग के कीचड़मय होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है. दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता किसी खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा हर वक्त बना रहता है.

ग्रामीणों की चेतावनी, जल्द नहीं हुई मरम्मत तो होगा आंदोलन

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस बदहाल सड़क की समस्या से अवगत कराया है, लेकिन आश्वासन के सिवाय अब तक जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ है. जनप्रतिनिधियों और विभाग की इस उदासीनता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और लोगों को इस नरकीय जीवन से मुक्ति मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >