Seraikela Accident : एक ही बाइक पर सवार चार दोस्तों का काल बना अज्ञात वाहन, जानें पूरी खबर

राजनगर के बाघरायसाई में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजनगर. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना राजनगर थाना क्षेत्र के बाघरायसाई गांव के पास तीखे मोड़ पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई. मृतक की पहचान पोटका प्रखंड के तेतला पंचायत स्थित चारडीहा निवासी 25 वर्षीय आकाश पात्रो के रूप में की गयी है.

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, चारडीहा निवासी आकाश पात्रो, टिकाराम सरदार (35), भोला सरदार (28) और हीरा गोप (36) एक ही बाइक पर सवार होकर बुधवार को राजनगर बाजार आए थे. शाम करीब 5:30 बजे जब चारों वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी बाघरायसाई मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर दूर जा गिरे और उनके दाहिने पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.

समाजसेवी की मदद से पहुंचे अस्पताल

घटना के वक्त वहां से गुजर रहे समाजसेवी अजय कुमार गोप ने घायलों को सड़क पर तड़पते देखा और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी. इसके बाद एंबुलेंस और एक मालवाहक टेंपो की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजनगर पहुंचाया गया.

एक की मौत, तीन गंभीर रूप से जमशेदपुर रेफर

सीएचसी राजनगर में जांच के बाद चिकित्सकों ने आकाश पात्रो को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायलों की पहचान टिकाराम सरदार, भोला सरदार और हीरा गोप का डॉ. श्याम सोरेन की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया. उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया है. घटना के बाद राजनगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Surendra mardi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >