Seraikela Kharsawan News : कुचाई के गिलुवा में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरित

कुचाई के गिलुवा में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देते बीडीओ व अन्य

खरसावां. कुचाई के सुदूरवर्ती गिलुवा गांव में गुरुवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर लगा. बीडीओ साधुचरण देवगम ने उद्घाटन किया. विभागों ने स्टॉल लगाकर योग्य लोगों को योजनाओं का लाभ दिया. बीडीओ ने कहा कि जनभागीदारी से अभियान सफल होगा. मौके पर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. गर्भवती महिलाओं का गोद भराई व बच्चों का अन्न प्रासन्न कराया गया. मौके पर सरस्वती माझी, बेलमती जोंको, पंकज कुमार, बीटीएम राजेश कुमार, आवास कोडिनेटर बीना बाकिरा, जेई सुमित कवि, बीपीएम रमेश द्विवेदी, बीपीओ कुंदन बाजपेई, बीएओ लिबनुस हेम्ब्रम, कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ माडी, बीसीओ निर्मल लकड़ा आदि उपस्थित थे.

नीमडीह : बैल को बचाने में बाइक सवार घायल

नीमडीह थाना क्षेत्र के टाटा-पुरुलिया मार्ग (एनएच 32) पर जाहिरा मोड़ के पास गुरुवार की रात करीब आठ बजे बैल को बचाने में बाइक सवार लुपुंगडीह गांव निवासी कालीपद गोप घायल हो गया. सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत गोप व युवा महामंत्री विद्याधर गोप पहुंचे. घायल को उप स्वास्थ्य केंद्र पितकी पहुंचाया. उप स्वास्थ्य केंद्र पितकी बंद होने के कारण घायल का इलाज नहीं हो पाया. इसके बाद घायल को निजी चिकित्सक के पास इलाज कराया गया. भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत गोप ने कहा कि नीमडीह क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है. 24 घंटा खुला रहने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है. यदि उप स्वास्थ्य केंद्र खुला रहता तो घायल का समय पर इलाज हो पता. उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र पितकी को 24 घंटा खुला रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >