सरायकेला-खरसावां में अक्षय तृतीया पर होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान, मंदिरों में होगी पूजा अर्चना

Saraikela Kharsawan News: अक्षय तृतीया के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले में धार्मिक माहौल रहेगा, जहां मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ प्रभु जगन्नाथ के रथ निर्माण की विधिवत शुरुआत की जाएगी और भक्तों में उत्साह देखा जाएगा

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश

Saraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में अक्षय तृतीया पर कई धार्मिक अनुष्ठानों होंगे. ओड़िया पंचांग के अनुसार 20 अप्रैल को पवित्र अक्षय तृतीया मनाया जाएगा. अक्षय तृतीया पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना किया जाएगा. साथ ही प्रभु जगन्नाथ के रथ निर्माण कार्य की शुरुआत करने के रसम को निभाया जाएगा. अक्षय तृतीया को ही ओड़िशा के पुरी  समेत विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों में पूजा अर्चना कर रथ का निर्माण कार्य शुरु करने की परंपरा है. जगन्नाथ मंदिरों में पूजा अर्चना के पश्चात कुल्हाड़ी से लकड़ी के टोना को काट कर रथ निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की जाएगी. इसके साथ ही रथ का निर्माण कार्य निरंतर चलेगा. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के साथ ही प्रभु जगन्नाथ के वार्षिक रथ यात्रा की तैयारी शुरु हो जाती है. 

खरसावां के खेतों में हल चलाकर कृषि कार्य का शुरुआत

खरसावां में अक्षय तृतीया के दिन विधिवत रुप से कृषि कार्य की शुरूआत की जाती है. क्षेत्र के किसानों अपने खेतों में पहले पूजा करते हैं, फिर खेतों में हल चलाकर और बीज डालकर कृषि कार्य की शुरुआत करेंगे. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन कृषि कार्य शुरु करने पर क्षय नहीं होता है. 

घरों में होगी सत्यनारायण व्रत कथा

अक्षय तृतीया के दिन घरों में भी पूजा अर्चना की जाएगी. खास कर भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना की जाएगी. इस दौरान भक्तों में प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा. मंदिरों में पूजा अर्चना को भी लोग पहुंचेंगे. अक्षय तृतीया को पवित्र दिन माना जाता है.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >