खरसावां में महिला की ट्रेन से कटकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Seraikela Kharsawan: बुधवार सुबह राजखरसावां रेलवे स्टेशन के पास टिडिंगटीपा फाटक के पास एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

खरसावां से अजय महतो की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन के टिड़िंगटीपा फाटक के पास एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है. घटना बुधवार सुबह लगभग 5.30 बजे आसपास की बताई जा रही है. 

फाटक के पास ट्रैक पर मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार टिड़िंगटीपा रेलवे फाटक के थर्ड लाइन पोल संख्या 290/1 के पास एक महिला का शव पड़े होने की सूचना राजखरसावां रेलवे स्टेशन मास्टर ने आमदा ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. 

मृतका की हुई पहचान

मृतका की पहचान खरसावां थाना क्षेत्र के बुड़ीतोपा गांव निवासी अवंती देवी, पति शशि कपूर प्रधान के रूप में की गई है. 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया है. मामले की जांच जारी है. ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने बताया कि महिला का मानसिक स्थिति खराब थी.

यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >