Saraikela News: जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिल कर कार्य करेंगे : दशरथ

खरसावां. झामुमो के पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित

खरसावां.झामुमो की जिला समिति में खरसावां विस क्षेत्र से पदाधिकारी बनाये गये नेताओं के साथ-साथ नव गठित प्रखंड समिति के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया. खरसावां के आदिवासी कला केंद्र परिसर में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टिकोण से जिला व प्रखंड स्तर पर बनायी गयी समिति आने वाले दिनों में बेहतर कार्य करेगी. उन्होंने नव गठित प्रखंड व जिला समितियों को अभी से ही संगठन के कार्य में जुट जाने को कहा है. उन्होंने कहा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का पूरा ख्याल रखा जायेगा. झामुमो संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जायेगा. जनता की आशा-आकांक्षाओं को सभी मिल कर पूरा करेंगे. सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता करेंगे. हर गांव कस्बे तक सरकार के योजनाओं को पहुंचायेंगे.

जिम्मेवारी को कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी करूंगा : डॉ शुभेंदु

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेवारी को कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी करूंगा. पार्टी अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य करूंगा. सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर टीम भावना के साथ कार्य करूंगा.

पार्टी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विधायक दशरथ गागराई ने पार्टी पदाधिकारियोंको अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, संगठन सचिव करम सिंह मुंडा, सह सचिव धनु मुखी समेत झामुमो के खरसावां भाग एक व दो, कुचाई, खूंटपानी, सरायकेला भाग-दो तथा गम्हरिया-भाग दो प्रखंड समिति के नव मनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया.

मौके पर ये थे मौजूद

सुधीर महतो, रानी हेंब्रम, अनूप सिंहदेव, अर्जुन गोप, कलिया जामुदा, काली चरण बानरा, बासुदेव महतो, अरुण जामुदा, सुकरा महतो, खिरोद प्रामाणिक, रमेश महतो, सुरेश मोहंती, भगत महतो, प्रकाश महतो, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मुन्ना सोय, बबलू गोडसोरा, अनूप सिंहदेव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >