खरसावां के आकर्षणी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन
खरसावां : खरसावां के आकर्षणी मंदिर प्रांगण में मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित शिविर लगया गया.
स्वैच्छिक ब्लड डोनेशन एसोसिएशन, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित शिविर का उदघाटन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जिप सदस्य रानी हेंब्रम, पूर्व विधायक सुखराम उरांव, उप प्रमुख अमित केशरी, मुखिया नाथनाथ होनहागा व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में कुल 87 लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि रक्त का कोई मोल नहीं है एवं इसका कोई विकल्प भी नहीं है. श्री मुंडा ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि इससे दूसरों की जिंदगी मिलती है.
मौके पर पंसस सह ट्रस्ट के सचिव प्रभाकर मंडल, अध्यक्ष अमूल्य मंडल, मुखिया रामनाथ होनहागा, छोटराय किस्कू, सुधीर मंडल, सुधांशु शेखर चौहान, हेमंत मंडल, सपन मंडल, लक्ष्मण गांगुली, आशीष मंडल, चित्रसेन मंडल, रमेश महतो, कमल महतो, नव कुमार मंडल, संजीत मंडल, राकेश महतो आदि उपस्थित थे.
खरसावां : 87 लोगों ने किया रक्तदान
दृष्टिहीन गुरुदास माहली ने भी किया रक्तदान
शिविर में गोजुडीह के दृष्टिहीन युवक गुरुदास माहली ने भी अपने चार साल के बेटे के सहारे पहुंच कर पहली बार रक्तदान किया. गुरुदास माहली ने लोगों से भी रक्त दान करने की अपील की. मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुदास माहली को सम्मानित भी किया.
