51 करोड़ की लागत से पालना डैम का होगा जीर्णोद्धार

सरायकेला : चांडिल के पालना डैम का विस्तारीकरण से लेकर जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण किया जायेगा. इसके लिए जल संसाधन विभाग ने पहल शुरू कर दी है. डैम का जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण 51. 30 करोड़ की लागत से किया जायेगा. इस संबंध में जल संसाधन विभाग के स्वर्णरेखा बांध प्रमंडल संख्या दो चांडिल के कार्यपालक अभियंता […]

सरायकेला : चांडिल के पालना डैम का विस्तारीकरण से लेकर जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण किया जायेगा. इसके लिए जल संसाधन विभाग ने पहल शुरू कर दी है. डैम का जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण 51. 30 करोड़ की लागत से किया जायेगा. इस संबंध में जल संसाधन विभाग के स्वर्णरेखा बांध प्रमंडल संख्या दो चांडिल के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार वर्णवाल ने बताया कि स्वर्णरेखा नदी पर स्थित पालना डैम का निर्माण 1985 में हुआ था. इस डैम में पानी का भंडारण काफी है. डैम बने काफी अधिक समय हो चुका है. साथ ही डैम के गेट, बगल में स्थित सर्किट हाउस व डैम से निकाली गयी नाली भी काफी जर्जर होती जा रही है.

डैम के गेट जर्जर होने के कारण विभाग ने इसकी मरम्मत के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है, ताकि पानी का भंडारण रह सके. श्री वर्णवाल ने बताया कि विभाग द्वारा 51.30 करोड़ की लागत से इसका जीर्णोद्धार किया जायेगा. जीर्णोद्धार कार्य दो वर्ष में पूरा करना है.
डैम की मरम्मत को लेकर निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. जल्द ही निविदा प्रक्रिया को पूरा कर कार्य शुरू कर दिया जायेगा. डैम की मरम्मत होने से पानी की भंडारण क्षमता भी बढ़ जायेगी एवं किसानों के खेतों तक पानी भी पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >