काट रहे थे ज्वेलर्स दुकान का शटर, ग्रामीणों ने की धुनाई

खरसावां . एटी ज्वेलर्स में घटी घटना, बाइक व सरिया बरामद राजबांध के मोहम्मद नूर आलम व मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) के नूनी गोपाल मैथी को ग्रामीणों ने पकड़ा सरायकेला का एक युवक भी हिरासत में खरसावां/सरायकेला : खरसावां के एटी ज्वेलर्स (सोना दुकान) में मंगलवार की देर रात चोरी करने आये दो युवक मोहम्मद नूर […]

खरसावां . एटी ज्वेलर्स में घटी घटना, बाइक व सरिया बरामद

राजबांध के मोहम्मद नूर आलम व मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) के नूनी गोपाल मैथी को ग्रामीणों ने पकड़ा
सरायकेला का एक युवक भी हिरासत में
खरसावां/सरायकेला : खरसावां के एटी ज्वेलर्स (सोना दुकान) में मंगलवार की देर रात चोरी करने आये दो युवक मोहम्मद नूर आलम व नूनी गोपाल मैथी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उनकी जमकर पिटाई कर खरसावां पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने ज्वेलरी दुकान के पास से एक बाइक व लोहे का सरिया भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, खरसावां के पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित एटी ज्वेलर्स में मंगलवार की देर रात दो युवक दुकान का शटर खोलने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गये. दुकान का शटर खोल रहे दो युवक राजबांध के मोहम्मद नूर आलम व मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) के नूनी गोपाल मैथी को धर दबोचा. स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई करने के बाद खरसावां पुलिस को सौंप दिया.
पुलिस ने इसी मामले में सरायकेला से एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. चोर दुकान के अंदर घुस नहीं पाये थे और न ही किसी सामान की चोरी हुई है. इस संबंध में खरसावां थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गये तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >