ट्रैक्टर व कार में टक्कर, दो घायल

सरायकेला : सरायकेला कांड्रा सड़क पर बड़ाकांकड़ा मोड़ के समीप इंडिका कार व ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो जाने से कार सवार दो लोग दीपक मुखी एवं राजेश सरदार घायल हो गये. घायल दोनों युवक सीनी निवासी हैं. मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार दो युवक सरायकेला से सीनी की ओर जा रहे थे […]

सरायकेला : सरायकेला कांड्रा सड़क पर बड़ाकांकड़ा मोड़ के समीप इंडिका कार व ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो जाने से कार सवार दो लोग दीपक मुखी एवं राजेश सरदार घायल हो गये. घायल दोनों युवक सीनी निवासी हैं. मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार दो युवक सरायकेला से सीनी की ओर जा रहे थे जैसे ही बड़ाकांकड़ा मोड़ के समीप पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी. घटना के पश्चात दोनों घायलों को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >