गुणवत्ता के साथ पूरी करें योजना

सरायकेला. सात पीसीसी सड़क समेत दस योजनाओं का शिलान्यास, सांसद ने कहा सांसद कड़िया मुंडा व विधायक दशरथ गागराई ने किया ऑनलाइन शिलान्यास दस योजनाओं के निर्माण पर खर्च होंगे 1.27 करोड़ खरसावां : खूंटी के सांसद कड़िया मुंडा व विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के आरसीडी गेस्ट हाउस में लघु सिंचाई विभाग की ओर […]

सरायकेला. सात पीसीसी सड़क समेत दस योजनाओं का शिलान्यास, सांसद ने कहा

सांसद कड़िया मुंडा व विधायक दशरथ गागराई ने किया ऑनलाइन शिलान्यास
दस योजनाओं के निर्माण पर खर्च होंगे 1.27 करोड़
खरसावां : खूंटी के सांसद कड़िया मुंडा व विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के आरसीडी गेस्ट हाउस में लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनने वाले सात पीसीसी सड़क समेत दस योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया. इन योजनाओं के निर्माण पर करीब 1.27 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. इस अवसर पर सांसद ने विकास योजनाओं का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर मुख्य रूप से कुचाई जिप सदस्य जींगी हेंब्रम, खरसावां जिप सदस्य रानी हेंब्रम, सरायकेला जिप सदस्य पिंकी महतो, खरसावां प्रमुख नागी जामुदा, उप प्रमुख अमित केशरी, कुचाई प्रमुख करम सिंह मुंडा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो समेत अन्य मौजूद थे.
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास :
कुचाई के छोटाचाकड़ी, पारोलबादी व कुंजाडीह में पीसीसी, तोडांगडीह बाड़ी सड़क में गार्डवाल, जोबाजंजीर में दो पुलिया, खरसावां के जारकाटोला, बनडीह, बड़ाआमदा से तालाब तक पीसीसी सड़क, दितसाही बैगन पोखन के सामने गार्डवाल व सरायकेला के जोजो गांव में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >