उचक्कों ने महिला से उड़ाए 15 हजार

फोटो 15एसकेएल 1,भुक्तभोगी महिला पुत्र के साथ.सरायकेला. सरायकेला में शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार दो उचक्कों द्वारा एक महिला का बेग सहित 15 हजार रुपये छिन लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला गुरुवारी बानरा द्वारा स्थानीय सरायकेला थाना में मामला दर्ज कराया गया है. जानकारी देते हुए महिला ने बताया […]

फोटो 15एसकेएल 1,भुक्तभोगी महिला पुत्र के साथ.सरायकेला. सरायकेला में शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार दो उचक्कों द्वारा एक महिला का बेग सहित 15 हजार रुपये छिन लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला गुरुवारी बानरा द्वारा स्थानीय सरायकेला थाना में मामला दर्ज कराया गया है. जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि वह स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट में अनुसेवी के पद पर कार्यरत है.शुक्रवार को स्थानीय सरायकेला शाखा के भारतीय स्टेट बैंक से 15 हजार रुपये की निकासी कर अपने पुत्र दुर्गा बानरा के साथ लगभग साढ़े ग्यारह बजे पैदल मुख्य सड़क होते हुए स्वर्णरेखा कॉलोनी आ रही थी. तभी सदर अस्पताल के समीप पीछे से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो उचक्के महिला से बैग छिन कर तेज गति से आगे प्रखंड कार्यालय की ओर चले गये.मोटरसाइकिल पर सवार दोनों आरोपी लाल रंग की गमछी मुंह पर बांधे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >