खरसावां में ब्ह जुमुर सह ब्ह मिलन समारोह में झलकी 'हो' समुदाय की सांस्कृतिक एकता

Kharsawan News: खरसावां प्रखंड के टीनागोड़ा मैदान, हरिभंजा में ‘हो’ समुदाय का ब्ह जुमुर सह ब्ह मिलन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, पूजा-अर्चना और ब्ह पोरोब गीत-नृत्य के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया. यह आयोजन ‘हो’ समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर, एकता और आपसी भाईचारे का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा.

खरसावां से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Kharsawan News: झारखंड के खरसावां प्रखंड के टीनागोड़ा मैदान, हरिभंजा में ब्ह जुमुर सह ब्ह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ. समारोह में ‘हो’ समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक प्रस्तुति दी. 

पारंपरिक आरंभ और पूजा-अर्चना

कार्यक्रम की शुरुआत दिऊरी बबलु सोय द्वारा अखाड़ा के बीच गड़े हुए साल वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद ब्ह जुमुर समारोह का आयोजन किया गया. 

गीत, नृत्य और सांस्कृतिक रंग

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित कुचाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री साधु चरण देवगम ने ब्ह पोरोब का गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने काफी सराहा भी. इसके बाद मादर एवं नगाड़ों की धुन पर ब्ह पोरोब का सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें कई लोगों ने भाग लिया. 

समारोह में कौन-कौन थे शामिल 

समारोह में श्री साधुचरण देवगम, कसराय कुदादा, मनोज कुमार सोय, जानोमाई जामुदा सहित कई लोग उपस्थित थे. आयोजन समिति ‘आबुआ अधिकार आदिवासी संगठन, हरिभंजा’ के जिला अध्यक्ष सोरदा ईचागुटु, जिला उपाध्यक्ष बबलु हेम्ब्रम, श्याम लाल अंगारिया, मुण्डा मांगु कुरली, पंचायत अध्यक्ष सुनील हेम्ब्रम, पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुरली, दिनेश गागराई, श्याम लाल जोंको, लाला सोय, सनातन सोय, नानिका सोय, सुनिता हेम्ब्रम, सुकलाल कुरली सहित संगठन के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद किया. 

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की लाइफ लाइन सुवर्णरेखा को गंदा कर रहे 9 बड़े नालों का पानी, अधर में लटका 72 करोड़ के एसटीपी का निर्माण 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >