हवन के साथ पंचकुण्डीय यज्ञ आरंभ

फोटो 27एसकेएल 3,हवन कराते पंडित व उपस्थित राजा.प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय श्मशान काली मंदिर परिसर में सोमवार को हवन के साथ पंचकुण्डीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ. श्री कृष्ण दास जी महाराज के सान्निध्य में पंडित शशि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में श्मशान काली भक्त मंडली द्वारा जनकल्याण के लिए आयोजित इस यज्ञ में पहले दिन राजा आदित्य […]

फोटो 27एसकेएल 3,हवन कराते पंडित व उपस्थित राजा.प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय श्मशान काली मंदिर परिसर में सोमवार को हवन के साथ पंचकुण्डीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ. श्री कृष्ण दास जी महाराज के सान्निध्य में पंडित शशि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में श्मशान काली भक्त मंडली द्वारा जनकल्याण के लिए आयोजित इस यज्ञ में पहले दिन राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव द्वारा हवन कर यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया.जानकारी हो कि 26 अप्रैल से विधिवत शुरू हुआ यह यज्ञ 30 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान श्रीकृष्ण दास जी महाराज प्रतिदिन शाम को स्थानीय धर्मशाला में भागवत कथा का प्रवचन दे रहे है. जिसमें सैकड़ों भक्त पहुंचकर भागवत कथा प्रवचन का श्रवण कर रहे है.भागवत कथा आगामी दो मई तक चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >