गृहरक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

फोटो 27 एसकेएल 1,धरना में शामिल गृहरक्षक .प्रतिनिधि, सरायकेलाउपायुक्त कार्यालय के समक्ष सोमवार को ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिला समिति द्वारा अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया.धरना को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल महतो ने कहा कि पिछले 20 मार्च को संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के […]

फोटो 27 एसकेएल 1,धरना में शामिल गृहरक्षक .प्रतिनिधि, सरायकेलाउपायुक्त कार्यालय के समक्ष सोमवार को ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिला समिति द्वारा अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया.धरना को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल महतो ने कहा कि पिछले 20 मार्च को संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के साथ वार्ता हुई थी. जिसमें गृहरक्षकों की ड्यूटी सुनिश्चित करने,भत्ता बढ़ाने तथा उम्र सीमा 25 से 30 करने जैसे कई मांगों पर सकारात्मक बातचीत के बाद आमरण अनशन समाप्त किया गया. परंतु इन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले कर विधि व्यवस्था ड्यूटी पोस्ट नहीं बढ़ाने से गृहरक्षक पुन: आंदोलन करने को बाध्य है. धरना में मुख्य रुप से राजीव मिश्रा,सरोज प्रधान,दीपक मांझी,राजेंद्र टुडू,श्रीकांत प्रधान व प्रशांत मंडल समेत कई गृहरक्षक उपस्थित थे. धरना के बाद उपायुक्त चंद्रशेखर को एक ज्ञापन सौंपा गया.ज्ञापन में उल्लेखित मांगउम्र सीमा को 25 से 30 वर्ष कर विभिन्न विभागों में तृतीय व चतुर्थ वर्ग के पदों पर 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ समायोजन करने, नयी बहाली पर रोक लगाने, ड्यूटी सुनिश्चित कर दैनिक भत्ता 300 से 500 रुपये करने व बीमारी या दुर्घटना में मरने पर आश्रितों को दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये देने जैसे आठ सूत्री मांग ज्ञापन में शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >