खरसावां/सरायकेला : खरसावां के मौदा में सार्वजनिक हरि संकीर्तन पूजा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन पांच अप्रैल से किया जायेगा. इससे पूर्व चार अप्रैल की शाम हरि का गंधाधिवास किया जायेगा.
पांच अप्रैल से कलश स्थापना सह यज्ञ का भी आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष अंजन प्रधान ने बताया कि झालदा के अवनी ठाकुर, पुरुलिया के धीरेन दास गोस्वामी, बांकुड़ा के गोपेश्वर दास व अनुकील दास गोस्वामी, नीमडीह के बिरंची महतो व बाघमुंडी के रामकृष्ण दास की टीम संकीर्तन पेश करेगी.
संकीर्तन में भगवान राधा-कृष्ण की रास लीला पर आधारित भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जायेगा. संकीर्तन देखने के लिये पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिये भंडारा का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया है. उल्लेखनीय है कि मौदा में 1969 से बृहद पैमाने पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होता आ रहा है और इसे क्षेत्र का सबसे बड़ा संकीर्तन माना जाता है. पंडाल को भी काफी आकर्षक रूप से सजाया गया है. विशेष विद्युत सज्जा की भी व्यवस्था की गयी है.
